महराजगंज। थाना फरेंदा पुलिस ने एक संगठित अपराधी गिरोह के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर रहमतुल्लाह खान उर्फ सद्दाम और उसके दो साथियों, समीम आलम और मोहम्मद हसन उर्फ कोमल के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि गैंग लीडर रहमतुल्लाह खान उर्फ सद्दाम (21), निवासी रसोईया, थाना बृजमनगंज, समीम आलम (21), निवासी महदेवा बुजुर्ग, थाना फरेंदा, और मोहम्मद हसन उर्फ कोमल (35), निवासी परसाबेनी टोला जंगलीपुरवा, थाना फरेंदा, एक संगठित गिरोह के रूप में सक्रिय हैं। यह गिरोह आर्थिक, भौतिक और अन्य लाभ के लिए अपराध करता रहा है।