फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नए नोट लेने में सेटिंग का खेल, धंधेबाजों की चांदी

Tue, 09 Jul 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मांगलिक कार्यक्रमों के लिए नए नोट चाहिए तो धंधेबाजों से संपर्क करें। 10 रुपये के नोट बैंक में नहीं मिलेंगे, लेकिन कमीशन देने पर धंधेबाज नोट उपलब्ध करा देंगे। लोग इधर-उधर से 10-20 रुपये के नए नोट जुटा रहे हैं। लगन का समय आते ही नए नोटों की डिमांड बढ़ी और इसकी कालाबाजारी भी शुरू हो गई। शहर में कहीं इसकी दुकान नहीं है, लेकिन धंधेबाज सक्रिय हैं। चलते-फिरते सौदा कर किनारा कस लेते हैं, जिसको जरूरत है, वह खुद इनको ढूंढ़ता है।
विज्ञापन

मांगलिक कार्यक्रमों में लोगों को नए नोट की जरूरत होती है। 50 से लेकर 500 रुपये तक के नए नोट मिलने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन 10 व 20 के नोट चाहिए तो नहीं मिलेंगे। धंधेबाज कमिशन लेकर नोट दे रहे हैं। गोरखपुर व आसपास के जिलों से बैंकों से संबंध बनाकर नए नोट धंधेबाज लेते हैं। मांग के अनुसार कमीशन लेकर रकम देते हैं। 10 रुपये के नोक एक हजार लेने पर 1200 से 1400 रुपये वसूल किया जा रहे हैं, जिसको जरूरत है, वह रकम देकर ले रहा है।
बैंक में 10 व 20 रुपये के नोट नहीं मिल रहे हैं। शहर के देवेंद्र कुमार बताते हैं कि भारतीय स्टेट बैंक व केनरा बैंक में पता किया तो 10 रुपये के नोट नहीं होने की बात कही गई। धंधेबाजों ने अपनी गहरी पैठ बना रखी है। इस वजह से उनके पास आसानी से मिल जाते हैं। बैंक सूत्रों के अनुसार 10 रुपये के नए नोटों की गड्डी बैंकों में इन दिनों नहीं है। शादियों के सीजन में नए नोटों खासकर 10-20 रुपये की गड्डी की जरूरत लोगों को ज्यादा पड़ती है।
विज्ञापन

पहले तो लोग बैंकों का रुख करते हैं। वहां से निराशा मिलने पर धंधेबाजों के पास पहुंचते हैं। ज्यादा रकम देकर नए नोटों की गड्डी ले लेते हैं। इस समय हालात यह है कि 10 और 20 के नोट के लिए मारामारी मची हुई है। 50, 100, 500 रुपये के नोटों की गड्डी पर्याप्त मात्रा में बैंकों में उपलब्ध हैं। बैंक प्रबंधन की माने तो आरबीआई की ओर से बैंकों की डिमांड पर नए नोट उपलब्ध कराए जाते हैं। कुछ चुनिंदा बैंकों को छोड़कर अन्य जगह नए नोटों की उपलब्धता नहीं है।
शहर में कुछ धंधेबाजों के पास मिलेंगे नोट
सूत्र बता रहे हैं कि 10 और 20 रुपये के नए नोट इस समय शहर में कुछ धंधेबाजों के पास मिलेंगे। कारण यह है कि लगन शुरू होने पर इसके लिए ज्यादा मांग आने लगती है। ग्राहक दुकानदारों को मनचाही रकम दे रहा है, उसे आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है। अन्य लोगों को कल, परसों आने के लिए कहा जा रहा है। कुछ लोग एडवांस में भी रकम दे रहे हैं ताकि उन्हें शादी वाले दिन नए नोट की गड्डी मिल जाए। सूत्रों की माने तो बैंकों में 10 रुपये के नोट नहीं मिलने के प्रमुख कारण यह है कि धंधेबाजों ने पहले ही जरूरत के अनुसार ले रखा है। जुगाड़ बनाकर आसपास जिलों के बैंकों से नोट धंधेबाज मंगाते हैं। वे किसी न किसी बैंक के जरिए ही नोट लेकर अपना काम चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें