फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गड़ौरा से इटहियांं मार्ग निर्माण अधूरा, आने-जाने में समस्या

Thu, 14 Mar 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। गड़ौरा बाजार से इटहियां तक सड़क चौड़ीकरण का काम डेढ़ साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन अतिक्रमण के कारण अब तक सड़क और नाली निर्माण का काम अधूरा पड़ा है। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा गड़ौरा बाजार से शिव मंदिर इटहियांं धाम जाने वाली 10 किमी सड़क साढ़े पांच मीटर चौड़ी व सड़क के किनारे 60 सेमी चौड़ी नाली 20.24 करोड़ रुपये की लागत से बननी है। बीते वर्ष गांव के बाहर काम तेजी से शुरू हुआ, लेकिन अतिक्रमण के कारण गांव में निर्माण कार्य रुक गया। विभाग द्वारा बार-बार लोगों को अपना अतिक्रमण हटाने के लिए घोषणा कराया गया, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने ध्यान नहीं दिया।

थक-हारकर विभाग के लोग चार महीने से काम बंदकर अतिक्रमण हटाने का रास्ता देख रहे हैं। गड़ौरा निवासी सुभाष मद्धेशिया, सुरेश मद्धेशिया, रामप्रीत गुप्ता, कृष्णा मद्धेशिया, दीपक रौनियार, नरेश पासवान ने बताया की सड़क व नाली निर्माण कार्य कार्यदाई संस्था द्वारा अधूरा छोड़ दिया गया है। लोगों के घरों के पानी निकासी की जटिल समस्या बनी हुई है। अवर अभियंता गंगाराम शुक्ला ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले मकानों के चलते काम काम बंद हो गया है। संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। अतिक्रमण हटाने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें