फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाल सेवा योजना की धनराशि मिली, लाभान्वित होंगे पात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रत्येक लाभार्थी को 24 हजार की दर से भेजी जाएगी छह माह की पहली किश्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के तहत 68 लाख की धनराशि प्रोबेसन विभाग को मिल चुकी है। योजना के तहत चयनित कुल 272 लाभार्थियों को छह माह की 24 हजार रुपये की पहली किश्त जल्द ही भेजी जाएगी। किश्त मिलने से न सिर्फ उनकी मुश्किलें दूर होंगी, बल्कि वे अपने आवश्यक कार्यों को सुविधाजनक तरीके से कर सकेंगी।
कोविड काल में अपने अभिभावकों अथवा अपने माता-पिता में से किसी एक को खोने वाले पात्र 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को जीविकोपार्जन के लिए प्रतिमाह चार हजार रुपये की दर से धनराशि देने की व्यवस्था है। छह माह की यह धनराशि दो किश्तों में बच्चों के खाते में राहत देने के लिए उपलब्ध कराई जाती है। हालांकि इसमें निराशाजनक यह है कि शुरू में उपलब्ध कराने की बजाय यह धनराशि अंत में दी जाती है, जिससे छह माह तक इन बच्चों को समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

इस वर्ष अप्रैल से सितंबर तक की किश्त नवंबर में उपलब्ध कराई गई है। पात्र सभी बच्चों को छह माह की धनराशि उनके खाते में भेजने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही उनकेे खाते में धनराशि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड के तहत पात्रता के आधार पर सभी बच्चों को छह माह के किश्त के रूप में 24 हजार रुपये की धनराशि जल्द ही उनके खाते में जल्द भेजी जाएगी।
-ध्रुवचंद त्रिपाठी, जिला प्रोबेसन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें