नौतनवा। छठ पर्व के दृष्टिगत रविवार को स्थानीय थाने में बैठक हुई। इसमें विभिन्न बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट करा उन्होंने पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि लोक आस्था के महापर्व छठ में कोई खलल न उत्पन्न होने पाए इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। छठ घाटों पर धक्का-मुक्की, चोरी व छिनैती जैसी घटनाएं न होने पाए इसके लिए व्यापक स्तर पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। साथ ही साथ घाटों पर भीड़ उमड़ने के दौरान श्रद्धालुओं के घरों की रखवाली के लिए भी अलग से पुलिस के जवान लगाए गए हैं। घर से लेकर घाट तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस अलर्ट है। इस दौरान चौकी प्रभारी छोटेलाल, उपनिरीक्षक संजय कुमार, जयहिंद भारती, शेर बहादुर यादव, संतोष सिंह, चंदन खरवार, दिव्यांशु राय आदि उपस्थित रहे।