ठूठीबारी। एसएसबी 22वीं वाहिनी द्वारा समवाय ठूठीबारी के बोदना गांव में मानव चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। चिकित्सा शिविर में डॉ. जितेंद्र चौहान 144 व्यक्तियों का निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श देते हुए दवा दिया। वहीं पशु चिकित्सक डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि शिविर में 283 पशुओं का उपचार किया गया तथा जरूरत के अनुसार पशुपालकों को दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।