फरेंदा। क्षेत्र के एक फर्नीचर कारोबारी से धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें कारोबारी ने रुपये भेजने के बाद भी माल न मिलने की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के बड़हरा देवी चरन निवासी अशोक कुमार अग्रहरी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि उमा फर्नीचर के नाम से दुकान है। लकड़ी खरीदने के लिए पश्चिम बंगाल निवासी समद मलिक व प्रतापगढ़ निवासी फिरोज से फोन पर बात हुई तो उन्होंने पांच लाख रुपये का माल दुकान भेजने को कहा जिस पर उनके खाते में साढ़े तीन लाख रुपये 27 जुलाई को ट्रांसफर किया गया और बाकी पैसे माल मिलने के बाद देने की बात हुई। उन्होंने कहा कि माल ट्रक में लोड कर भेज दिया गया है, लेकिन 30 जुलाई तक माल नहीं पहुंचा तो जानकारी लेने के लिए फर्नीचर व्यापारी ने फोन किया तो दोनों आनाकानी करने लगे। धोखाधड़ी का आभास होने पर व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की है। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।