महराजगंज। विदेश भेजने के नाम पर एक एजेंट ने भिटौली थाना क्षेत्र के पिपरपाती तिवारी निवासी दो लोगों से चार लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने आरोपी एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भिटौली क्षेत्र के पिपरपाती तिवारी निवासी अताउल्लाह व हुसैन ने विदेश जाने के लिए जद्दू पिपरा निवासी एजेंट सुबहान खान से संपर्क किया। एजेंट ने उन्हें इलेक्ट्रीशियन के काम में विदेश भेजने के लिए कहा। दोनों लोगों से प्रति व्यक्ति 2 लाख 17 हजार रुपये के हिसाब से ले लिया। कुछ दिनों बाद फर्जी बीजा देकर एजेंट ने दोनों को कतर भेज दिया। जहां उन्हें काम नहीं मिला। वहां न तो रहने की व्यवस्था थी और न खाने की। घर से टिकट मंगाकर वे लोग वापस आए और एजेंट के पास गए। उन्होंने एजेंट से जब इस संबंध में पूछा तो अपशब्द बोलते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि आरोपी सुबहान खान के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद