फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नामी कंपनी के नाम से नमक बेचते चार व्यापारी पकड़े

Tue, 20 Feb 2024 08:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बृजमनगंज। मंगलवार की दोपहर टाटा कंजूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विजिलेंस टीम ने चार दुकानों पर छापा मारकर नामी कंपनी के नाम पर नमक बेचते चार लोगों को पकड़ा है। उन्होंने कार्रवाई के लिए थाने में नामजद तहरीर दे दी है। कंपनी के मैनेजर रिशु मिश्रा ने बताया कि काफी समय से बृजमनगंज कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में टाटा नमक के नाम पर नमक बेचने की शिकायत मिल रही थी। इसी क्रम में कंपनी के विजिलेंस टीम ने जगह-जगह अपने लोगों को संदिग्ध दुकानों पर ग्राहक बनाकर भेजा। मामला सही मिलने पर धानी बाजार में किराना स्टोर व बंगला चौराहा, बृजमनगंज कस्बे में दो किराना स्टोर पर छापेमारी कर सैंपलिंग की गई। इसमें करीब तीन सौ पैकेट नकली नमक मिले। शिकायत सही मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध कॉपी राइट एक्ट व धोखाधड़ी का केस दर्ज करने के लिए बृजमनगंज थाने में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी के अनुसार मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें