फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में तीन प्रधानाध्यापक समेत चार निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही में तीन प्रधानाध्यापक समेत चार निलंबित
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के विभिन्न ब्लॉकों में किए जा रहे स्कूलों के निरीक्षण में दायित्वों के प्रति लापरवाह मिले तीन प्रधानाध्यापकों व एक सहायक अध्यापक को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को निलंबित कर दिया।
मिठौरा के खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार ने रिपोर्ट दी थी कि चार अगस्त को उनके निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय जमुनहिया बंद मिला था। कंपोजिट विद्यालय मोहनापुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार की ओर से अनुपस्थित तिथि में भी अपना हस्ताक्षर बना लिया गया था। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए को रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृजमनगंज ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट दी है कि कंपोजिट विद्यालय मटिहनवा के वरिष्ठ शिक्षक अखिलेश यादव की ओर से विद्यालय का प्रभार लेने में शिथिलता बरती जा रही है, जिससे स्कूल से जुड़ी गतिविधियां प्रभावित हो रही है। खंड शिक्षा अधिकारी परतावल ने रिपोर्ट दिया है कि प्राथमिक विद्यालय राजीपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापिका रजनी ने कंपोजिट स्कूल ग्रांट की धनराशि खर्च कर दिया लेकिन ब्योरा उपलब्ध नहीं करा रही हैं।
खंड शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट पर दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने वाले तीन प्रधानाध्यापकों व एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
- आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें