फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लेनदेन के विवाद में घर में घुसकर पीटा, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। थाना पुरंदरपुर क्षेत्र के ग्राम पैसिया ललाइन टोला चौतरवा में लेनदेन के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पुरंदरपुर में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गुलाइची देवी निवासी ग्राम पैसिया ललाइन टोला चौतरवा ने तहरीर देकर बताया कि 25 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे गांव के ही नाथू, शनि, महेन्द्र तथा अनिल उनके दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि लेनदेन को लेकर कहासुनी के बाद सभी आरोपी गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए और गुलाइची देवी व उनकी पतोह सावित्री पत्नी राजेश की लाठी-डंडे व लात-घूंसों से पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों महिलाओं को चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष पुरंदरपुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी नाथू, शनि, महेन्द्र तथा अनिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें