सिसवा बाजार। कोठीभार थाना अंतर्गत ग्राम बरवां दिगंबर निवासी एक पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर शराब पीकर अपशब्द बोलने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। ग्राम बरवा दिगंबर निवासी रमावती देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि 13 मई की रात में गांव के कुछ मनबढ़ शराब पीकर अपशब्द बोल रहे थे। मना करने पर मारने-पीटने लगे। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि आरोपी आदित्य, गया प्रसाद, राजेश व विजुल गुप्ता पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।