महराजगंज। सोनौली कोतवाली के रोहिन नदी पुल पर सोमवार देर शाम को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से चारों घायलों को सीएचसी रतनपुर भेजा गया, जहां एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, भगवानपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हरा टोला बड़हरी निवासी प्रतीक (15) , सौरभ (28) एक बाइक से जा रहे थे। दूसरी बाइक पर गांव के ही गौतम, (20) जितेन्द्र ( 28) आ रहे थे। दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें सभी घायल हो गए। भगवानपुर चौकी इंचार्ज अरुण कुमार ने बताया कि चारों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रतनपुर भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद