फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में चार लोग घायल

Mon, 13 Oct 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के चमनगंज पुल पर रविवार को ई-रिक्शा और बाइक की आमने सामने से टक्कर हो गई। इस दौरान ई-रिक्शा और बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। लोगों की मदद से चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई थी। जानकारी के मुताबिक, खोन्हौली निवासी चंदन भारती (19) राहुल भारती (18) और विशाल (17) एक बाइक पर सवार होकर चमनगंज पुल से गुजर रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही ई-रिक्शा में बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवार चंदन भारती, राहुल और विशाल के साथ ही ई-रिक्शा चालक भुटेली (50) निवासी गेडहवा बैरा टोला सहित चारों घायल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार चारों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें