फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, चार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। युवती के पिता ने तहरीर में लिखा है कि मेरे ही गांव के दो व्यक्ति अपने मोबाइल से आरोपी युवक से मेरी बेटी की बात कराते थे। तहरीर में लिखा गया है कि पांच मार्च सुबह सात बजे वही आरोपी युवक मेरी बेटी को भगा ले गया। इस साजिश में युवक के पिता और मेरे गांव के दो अन्य लोगों का हाथ है। भिटौली पुलिस नामजद सभी आरोपियों राजन, संजय, अमीन और राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें