फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बनेंगे चार नए पुल, 20 सड़कें होंगी चकाचका

Mon, 14 Oct 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
बंदीबेलाशपुर के दक्षिण हिरने नाले पर पुल न होने से आवागमन में दिक्कत।
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में चार नए पुल का निर्माण होगा। वहीं 20 बदहाल सड़कों की मरम्मत होगी। इसके लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री की ओर से प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी को भेजा गया है। प्रस्ताव में जर्जर हो चुके प्रमुख सड़कों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने चार नए पुल के निर्माण और 20 क्षतिग्रस्त हो चुके सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी को भेजा है। सड़क बनने से पांच लाख की आबादी को सीधे सुविधा मिलेगी। वर्तमान में सदर ब्लॉक में स्थित खुटहा मार्ग पर बलिया नाले का पुल करीब तीन वर्षों से क्षतिग्रस्त है।
इस मार्ग से होकर पनियरा क्षेत्र के करीब 65 गांवों के लोगों का जिला मुख्यालय और दीवानी न्यायालय में अपने जरूरी कार्यों को लेकर आना जाना रहता है, लेकिन पुल जर्जर होने के कारण आवागमन बंद हो गया है। ऐसे में लोगों को पांच किलोमीटर अधिक दूरी तय करके आना जाना पड़ता है।
विज्ञापन

एडवोकेट मोहन लाल मौर्या ने बताया कि करीब तीन वर्षों से बलिया नाले पर बना पुल क्षतिग्रस्त है। अधिक दूरी तय कर दीवानी न्यायालय में जाना पड़ता है। इसी तरह पनियरा ब्लॉक के कनैला नहर से सिंहपुर तक तीन किलोमीटर की कच्ची सड़क जो मुख्यालय जाने के लिए सीधा पड़ता है। इस मार्ग से होकर रोजाना अनंतपुर, बड़हरा लाला, सुचितपुर, जर्दी, तेंदुअहिया, रामनगर, मुजुरी, मौलागंज, पिपरा खुर्द, मोहद्दीपुर, सोनबरसा आदि गांवों के सैकड़ों की संख्या में मुख्यालय पर आते-जाते हैं।
वर्तमान में इस सड़क में अनगिनत गड्ढे हैं कि कमर में दर्द होता है। हरिकेश कुमार यादव ने बताया कि जिला मुख्यालय पर पहुंचने के लिए यह मार्ग सीधा पड़ता है। इसके अलावा सदर ब्लॉक के कृतपिपरा से लेकर खेमपिपरा 3 किलोमीटर की सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। इस मार्ग से होकर लोगों को आने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

वहीं फरेंदा ब्लॉक के सिसहनिया से लेकर सोहरवलिया खुर्द तीन किलोमीटर की सड़क पूरी तरह बदहाल हो गई है। इस मार्ग से आवागमन बहुत कठिन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें