फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बगैर मान्यता के संचालित चार मदरसा सील, एक ध्वस्त

Wed, 07 May 2025 07:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र अंतर्गत चार जगहों पर बगैर मान्यता के चल रहे चार मदरसों को बुधवार को एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने सील कर दिया। वहीं भारत नेपाल बॉर्डर से सटे शीतलापुर गांव स्थित मदरसे के कुछ अवैध हिस्से ढहाए गए। एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गांव बढ़या मुस्तकिल, बढ़या गांव टोला गोसाईपुर, महेशपुर कबेलवा टोला खंभागढ़ और अमडी स्थित बगैर मान्यता के अवैध तरीके से मदरसा संचालित किया जा रहा था। जिसे मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद सील कर दिया गया। इतना ही नहीं उक्त सील मदरसे को दोबारा संचालित करने पर सख्त कार्रवाई की नसीहत दी गई है। वहीं दूसरी ओर बार्डर से सटे शीतलापुर गांव में मदरसे के कुछ अवैध हिस्से को हटवा दिया गया है। इस दौरान पुलिस टीम भी मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें