फरेंदा। पुरंदरपुर क्षेत्र के मोहनापुर बाजार करने गए व्यक्ति का मोबाइल चुराकर ठगों ने चार लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसवनिया विशुन निवासी अनंतकरण श्रीवास्तव 28 मई को मोहनापुर में बाजार करने गए थे। उसी दौरान पाकेट में रखा मोबाइल चोरी हो गया। 29 मई से लेकर दो जून तक बैंक खाते से चार लाख पांच हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर कर लिए। इसकी जानकारी 14 जून को हुई तो पुलिस से शिकायत की। संवाद