रोहिन नदी के घाट पर मछली छोड़ते सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
रोहिन में चार लाख मछली के बीज डाले गए
राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड की ओर से चलाया जा रहा कार्यक्रम
महराजगंज। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड हैदराबाद द्वारा मत्स्य पालन को बढ़ावा एवं संरक्षण के उद्देश्य से रिवर रैंचिंग कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को रोहिन नदी में चार लाख मछली के बीज छोड़े गए ।
मुख्य अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने मछली के बीज को नदी में छोड़ा। कहा कि नदी के जल को शुद्ध और निर्मल करने के साथ नाइट्रोजन युक्त प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग की तरफ से रिवर रैचिंग प्रोग्राम शुरू क्रिया गया है। जिसके तहत रोहिन नदी में चार लाख मछलियां रोहिन नदी में डाली गईं।
उप मत्स्य निदेशक बृजेश कुमार ने कहा कि योजना का उद्देश्य है कि मात्स्यिकी क्षमता बढ़ाना है। मछुओं एवं मत्स्य पालकों की आय दुगुना करना और रोजगार सृजन, निर्यात में मात्स्यिकी गतिविधियों की हिस्सेदारी बढ़ाना है। इस अवसर पर सहायक मत्स्य निदेशक आशीष मौर्य ने लाभार्थियों को योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनाथ निषाद, जिला पंचायत सदस्य लाल बहादुर निषाद, बाबू लाल निषाद, मंडल प्रभारी निषाद पार्टी ईश्वर चंद्र, ओम प्रकाश पटेल, वीरेंद्र लोहिया आदि मौजूद रहे। संवाद