फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मारपीट की घटना में चार घायल, एक का हाथ टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खामपार। थाना क्षेत्र के छपिया में जमीनी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए, जिसमें एक पक्ष के एक युवक का हाथ टूट गया। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी में हुआ। छपिया गांव निवासी किशोरी देवी पत्नी स्वर्गीय सूरज नारायण कुशवाहा ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा है कि बंटवारा में मिले उनके पुश्तैनी जमीन पर उनके विपक्षी जबरदस्ती कब्जा करना चाहते हैं। वह जमीन पर कब्जा कर रहे थे रोकने के दौरान मारपीट कर उन्हें व उनके पुत्र राजकुमार कुशवाहा का हाथ तोड़ दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष के सोनू व मोनू ने भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना इलाज कराया है। थानाध्यक्ष प्रदीप अस्थाना ने कहा कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें