निचलौल। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के सिवान में रविवार को पराली जला रहे चार किसानों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, पराली जला रहे आरोपी किसान संजय निवासी बहरौली, अवधेश मद्धेशिया निवासी हनुमान गड़िया, अन्नपूर्णा और लालचंद निवासी जमुई पंडित को पराली जलाने के मामले में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद इन चारों आरोपियों को चालान कर दी गई।