पनियरा। विकास खंड पनियरा में स्थित ग्राम पंचायत मोहद्दीनपुर गांव में कुत्ते ने हमला करके चार बच्चों को काटकर घायल कर दिया। एक बच्चे को बुरी तरह काटकर पैर का मांस नोच लिया है। शुक्रवार की शाम अपने घर के पास पूर्व ग्राम प्रधान योगेंद्र यादव की पुत्री पल्लवी दरवाजे पर खेल रही थी। तभी पागल कुत्ते ने काट लिया। उसके रोने की आवाज सुनकर सभी लोग दौड़े तो वहां से कुत्ता भाग गया। कुछ दूरी पर पर चार वर्षीय बच्ची कृति को कुत्ते ने काट लिया। इसी कुत्ते ने दो घंटे बाद 10 वर्षीय प्रिंस को काट लिया। इसके बाद उसने चौथा शिकार दिव्यांशु नामक एक बालक को काटकर बनाया। चारों घायल बच्चों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा में किया गया। पागल कुत्ते को लेकर गांव के सभी लोग भयभीत हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया कि जल्द से जल्द कुत्ते का पकड़वाया जाए।