फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में चार गिरफ्तार

Sat, 17 Feb 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/निचलौल। भारत नेपाल सरहद से सटे गांव धमउर गांव के कुटी टोला पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर धर्म परिवर्तन करा रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने मौके से धर्म परिवर्तन से संबंधित नौ पुस्तकें और दो झाल मजीरा भी बरामद की।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने कहा कि मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली की भारत-नेपाल सरहद से सटे धमउर गांव के कुटी टोला पर कुछ गरीब और अनुसूचित समुदाय के लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उक्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह और बहुआर पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष कुमार पटेल टीम के साथ छापा मारा। जिस दौरान देखा कि ग्रामीणों की काफी भीड़ लगी है। जहां पर कुछ लोगों को धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। वही पुलिस को देख धर्म परिवर्तन करा रहे लोग मौके से भागने लगे। लेकिन पुलिस टीम दौड़ाकर चार लोगों को गिरफ्तार कर ली। वही मौके से पुलिस धर्म परिवर्तन से संबंधित नौ पुस्तकें और दो झाल मजीरा बरामद की है। गिरफ्तार चार लोगों ने पूछताछ में अपना नाम विश्वनाथ और बृजलाल निवासी धमउर कुटी टोला थाना निचलौल जबकि रविंद्र निवासी प्रतापपुर नंबर तीन थाना सेमरी जिला नवलपरासी नेपाल तथा श्रीनिवास राव नायक निवासी सतना पल्ली जिला पलनाडू आंध्र प्रदेश बताया है। गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।


दोस्त पर धर्म बदलने का बनाया दबाव तो खुला राज
भारत नेपाल सरहद से सटे शीतलापुर खेसरहा निवासी अजीत गुप्ता ने बताया की वह व्यवसायिक करता है। 15 फरवरी को दोस्त विश्वनाथ निवासी धमउर कुटी टोला अपने घर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया। जब शाम को दोस्त के घर पहुंचा तो देखा की पहले से वहां तमाम ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है। जिसमे सबसे अधिक अनसूचित समुदाय के लोग शामिल हैं। इतना ही दोस्त विश्वनाथ अपने भाई और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर मौजूद लोगों को धर्म परिवर्तन करा रहे थे। बता रहे थे, कि हिंदू धर्म त्याग ईसाई धर्म अपनाने से सभी दुख परेशानी खत्म हो जाएगी। उसके बाद आर्थिक उन्नति होने लगेगी। जहां पर दोस्त विश्वनाथ ने उन्हे भी धर्म बदलने के लिए दबाव बनाने लगा। लेकिन शौच की बहाना बनाकर वह भागते हुए थाने पहुंच इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके बाद से धर्म परिवर्तन कराने वालों की राज खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें