फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद पर चार और केस दर्ज

Sat, 09 Jan 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
छह जनवरी को गोरखपुर से वापस लौटते समय रमपुरवा के पास सांसद पंकज चौधरी के काफिले पर हमले को लेकर उपजे विवाद में पुलिस ने सांसद पर तीन और मुकदमे दर्ज किए गए। पहले में वादी जिला पंचायत सदस्य नीरज पटेल हैं। सदर कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में नीरज का कहना है कि छह जनवरी को वह आ रहे थे। पुलिस लाइन के पास जैसे ही पहुंचे थे। आरोप है कि सांसद ने उन्हें रोक लिया और वोट डालने के लिए प्रलोभन दिया। नहीं मानने पर अपहरण कर लिया। इसी तरह  मालती देवी व कृष्णगोपाल त्रिपाठी ने भी अपहरण व प्रलोभन का आरोप लगाकर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। सांसद पर पहले भी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी रहे जितेंद्र यादव ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें