फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज के सहारे बैंक में खाता खुलवाने के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज के सहारे बैंक में खाता खुलवाने के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नौतनवां। नगर के एक बैंक शाखा के पास से कूटरचित तरीके से फर्जी दस्तावेज के सहारे बैंक में खाता खुलवाने के लिए जा रहे नेपाल के चार आरोपियों का पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उनका सहयोग करने वाला फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि नौतनवां कस्बे स्थित एक बैंक शाखा में चार लोग कूट रचित तरीके से फर्जी तरीके से तैयार दस्तावेज से बैंक में खाता खुलवाने जा रहे हैं। पुलिस ने तत्काल बैंक के पास पहुंच कर जांच शुरू की, तो कुछ लोग इकट्ठा दिखे, पुलिस को देखते ही वह इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने सभी को पकड़ लिया और तलाशी ली, तो उनके जेब में चार आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक नेपाली नागरिकता प्रमाण, निर्वाचन कार्ड नेपाली, 30,560 रुपये भारतीय तथा 1,800 रुपये नेपाली, चार मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी दीपेंद्र साहनी निवासी ग्राम माधुरी थाना बगहा रूपनदेही नेपाल, रामचरन साहनी, रामहरि केवट तथा सुखदेव केवट निवासी असुरैना वार्ड नंबर 6 सेमरी माई गांव पालिका थाना बिचौवापुर, रूपनदेही नेपाल को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एक अन्य आरोपी मदनलाल साहनी निवासी लक्ष्मीनगर जारा थाना सोनौली पुलिस के पकड़ में नहीं आया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार चार आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं। इनके पास जो आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य प्रमाणपत्र बरामद हुआ है, वह फर्जी है। आरोपियों ने बताया कि मदनलाल साहनी निवासी लक्ष्मीनगर जारा थाना सोनौली ने फर्जी प्रमाणपत्र देकर बैंक में खाता खुलवाने के लिए भेजा था। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने, कूटरचित तरीके से दस्तावेज तैयार करने तथा अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय चालान किया गया। जिसमें एक आरोपी मदनलाल का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें