फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सात अन्नपूर्णा भवनों का हुआ शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। लक्ष्मीपुर ब्लाॅक सभागार में केंद्रीय वित्त मंत्री पंकज चौधरी ने बुधवार को ब्लाॅक स्मृति द्वार का लोकार्पण एवं 59.23 लाख के सात अन्नपूर्णा भवन का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि स्व.दुर्गाशंकर पांडेय हमेशा पंचायत प्रतिनिधियों के दायित्वों व हक के लिए आजीवन संघर्ष किए। उनकी स्मृति में लक्ष्मीपुर ब्लाॅक मुख्यालय का मुख्य द्वार लोकार्पण कर काफी हर्ष हो रहा है। भाजपा के नेतृत्व में सम्पूर्ण राष्ट्र विकास के नए आयाम तय कर रहा है। ऐतिहासिक धरोहर गौतम बुद्ध की ननिहाल देवदह के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। पर्यटकों के लिए सुगम भवन बनाये जा रहे हैं।
नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की लोककल्याणकारी योजनाएं आमजन तक पहुंचे इसके लिए भाजपा सरकार कटिबद्ध है।

ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष पांडेय ने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान पूर्व प्रमुख सतीश पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, जिला पंचायत सदस्य रामसेवक, अनवर अली, अशोक जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें