फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कूड़े के ढेर से उठ रही दुर्गंध, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 20 Mar 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। सदर तहसील क्षेत्र के अगया में स्थित महराजगंज नगर पालिका की डंपिंग ग्राउंड के कचरे के ढेर से दुर्गंध उठ रही है। इसे लेकर गांव के लोगों ने करीब 20 मिनट गांव में ही प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि कचरे के ढेर से दुर्गंध उठने के कारण बड़े-बड़े मच्छरों तथा मक्खियों का प्रकोप क्षेत्र में बढ़ गया है। इससे लगभग दो से तीन किलोमीटर के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने कई बार दवा का छिड़काव कराने की मांग किया था, लेकिन समय-समय पर छिड़काव न होने के कारण कचरा सड़ने लगा। जिसके कारण उठ रही दुर्गंध से संक्रामक रोग फैलने की ग्रामीणों को आशंका है। इस दौरान ज्योति, अनुराधा, मीणा, पूनम गौड़ रजवंती, सितानी चंद्रावती, फूलनदेवी, आशा, गुलाबी, शिवरतन, रमाकांत, पारस, रामसमुझ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें