फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने दिया धरना, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
तहसील मुख्यालय में धरने को संबोधित करते पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
पूर्व सांसद ने दिया धरना, ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित कर मुआवजा देने की मांग की
नौतनवां। क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित कर नुकसान हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह के नेतृत्व में तहसील परिसर में धरना दिया गया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
पूर्व सांसद ने कहा कि देश के किसान और नौजवान पहले से ही परेशान हैं, ऐसे में अब कुदरत भी लोगों पर कहर बरपा रही है। बारिश नहीं होने के कारण पूरा क्षेत्र सूखे की चपेट में है, ऐसे में किसानों की चिंता काफी बढ़ गई है। क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को प्रति एकड़ उचित दर से मुआवजा दिया जाए, ताकि किसानों को थोड़ी राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक मुन्ना सिंह ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से सभी लोग परेशान हैं। सरकार को जमीनी स्तर पर स्थिति में सुधार करने की जरूरत है।
मौके पर पहुंचे एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा ने कहा कि कृषि फसलों के नुकसान की सर्वे कराकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। इस दौरान गिरजेश चौधरी, अनिल जायसवाल, रवींद्र उर्फ राजा, मुन्नू श्रीवास्तव, हबीब खान, संतराम, सैयद अली, युसूफ, नंदकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें