गोरखपुर की पूर्व मेयर ने एसएसबी के जवानों को बांधी राखी
महराजगंज। गोरखपुर की पूर्व मेयर डाॅ. सत्या पांडेय ने सोनौली सीमा पर पहुंच कर एसएसबी और पुलिस के जवानों को राखी बांधी। सबसे पहले उन्होंने एसएसबी 22वीं सहायक कमांडेंट राकेश कुमार की आरती उतारी और राखी बांध कर देश की सुरक्षा का वचन लिया। इसके बाद सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने जवानों को राखी बांधी। इस मौके पर छात्राएं, पुलिस एवं एसएसबी के जवान उपस्थित रहे। संवाद