फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो बाइकों की भिड़त में पूर्व चेयरमैन की मौत, दो घायल

Tue, 16 Apr 2024 06:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। दो बाइकों की टक्कर में सिसवा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। डॉक्टरों ने उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया। हादसे के बाद पूर्व चेयरमैन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार को सिसवा के पूर्व चेयरमैन उमेश पूरी किसी काम से महराजगंज आए थे। दोपहर करीब 1.30 बजे घर लौटते समय भारतीय स्टेट बैंक के पास पुरैना से अपने घर जा रहे लालपुर निवासी मनोज कुमार (22) व लोहेपार निवासी लल्लन (60) की बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में पूर्व चेयरमैन की मौत हो गई, जबकि दोनों बाइक सवार मामूली रूप से चोटिल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी घुघली में भर्ती कराया और चेयरमैन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने घायलों को घर भेज दिया। घुघली थानाध्यक्ष घुघली योगेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कस्बे के लोग ने प्रकट किया शोक
कोठीभार। सिसवा के पूर्व चेयरमैन उमेश कुमार पूरी की दुर्घटना में मौत पर कस्बेे के लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है। भाजपा नेता जितेंद्र बहादुर सिंह, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरीजेश जायसवाल, राम नारायण जायसवाल, उत्तम जायसवाल रामेश्वर जायसवाल, संजय पांडेय ने शोक प्रकट किया है। संवाद
विज्ञापन

-
प्रदेश में कम्युनिस्ट पार्टी के इकलौते व सबसे कम उम्र के नगर पंचायत अध्यक्ष रहे उमेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिसवा बाजार। नगर के पूर्व चेयरमैन उमेश पूरी छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे। संघर्षों के जरिये कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर प्रदेश में पार्टी के इकलौते व सबसे कम उम्र के नगर पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे।
सिसवा कस्बे के नौका टोला निवासी सोमनाथ पूरी के दो संतानों में बड़े उमेश पूरी का जन्म 21 अक्तूबर 1970 को हुई थी। उमेश पूरी की राजनीतिक सफर छात्र नेता के रूप में छोटी उम्र से ही शुरू हो गई थी। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही छात्रों के हितों को लेकर राजनीति में कदम रखा। बाद साम्यवादी विचार से प्रेरित होकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल हो गए। सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी से लेकर सिसवा क्षेत्र के लगभग हर गांव के लोगों को साम्यवाद से परिचय कराते हुए पार्टी से जोड़ा और गरीबों की लड़ाई लड़ने लगे।
वर्ष 1995 के नगर पंचायत चुनाव में उमेश पूरी ने कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया तो पैसे की कमी आड़े आने लगी। तब उन्होंने ने एक नारा दिया था एक नोट और एक वोट, जिससे प्रभावित होकर लोगों ने चंदे के साथ भारी जनसमर्थन दिया। उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे कम उम्र के इकलौते कम्युनिस्ट पार्टी के नगर पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने भाजपा से अलग होकर नई पार्टी राष्ट्रीय क्रांति दल का गठन किया, जिसमें उमेश पूरी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। बाद में भारतीय जानता पार्टी का दामन थामा और वर्तमान समय में पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें