महराजगंज। वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा दुर्गेश यादव ने कम आयकर धनराशि जमा करने वाले शिक्षकों को तिथिवार अपने ब्लॉकों में पहुंचकर समस्याओं का निदान कराने को कहा है। यह भी कहा है कि समस्या का निदान न किए जाने पर शिक्षकों को फार्म-16 जारी नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांच जुलाई को सुबह आठ से 11 बजे तक मिठौरा बीआरसी, सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक सिसवा बीआरसी व दोपहर दो बजे से पांच बजे तक निचलौल बीआरसी पर शिविर लगेगा। छह जुलाई को सुबह आठ से 11 बजे तक सदर बीआरसी, 11 बजे से दो बजे तक फरेंदा बीआरसी व दो बजे से पांच बजे तक धानी बीआरसी पर शिविर लगेगा। सात जुलाई को सुबह आठ बजे से 11 बजे तक बृजमनगंज बीआरसी, 11 बजे से दोपहर दो बजे तक लक्ष्मीपुर बीआरसी व दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक नौतनवां बीआरसी पर शिविर लगा समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। संवाद