रविवार को गौरैया दिवस का आयोजन किया गया।
वन विभाग की ओर से रविवार को डीएफओ आफिस परिसर में गौरेया दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि मुख्य वन्य संरक्षक एके थामस ने कहा कि वन अभ्यारण्य में पशुपक्षियों को देखने से मन प्रफुल्लित हो जाता है। कार्यक्रम में आए दिनेश गिरी ने कहा कि जब हल्की सी गरमी का अनुभव होता है। तब से गौरैया ज्यादा दिखाई देती है। जब ये वन छोड़ती है तो एक ही कारण होता है पानी का न मिलना। उन्होंने कहा कि यह पक्षी कभी भी लोगों से मिलकर रहना चाहती है। डीएफओ शिवाजी राय के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।