निचलौल। शहर की एक आरा मशीन पर बुधवार को वनकर्मियों ने छापा मारा। इस दौरान संचालकों में हड़कंप मच गया। वन कर्मियों को सूचना मिली कि शहर की एक आरा मशीन पर अवैध रूप से कुछ लकड़ियां रखी गई हैं। वन कर्मियों की टीम ने सूचना के आधार पर आरा मशीन पर छापा मारा। इस दौरान संचालकों में हड़कंप मचा रहा। मधवलिया वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि आरा मशीन पर रखी गई लकड़ियों की नाप कर दस्तावेज से मिलान कराया जा रहा है। अगर आरा मशीन पर किसी प्रकार की अवैध रूप से लकड़ी पाई गई तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद