बैदौली गांव में निर्माणधीन सड़क का कार्य रोकती टीम।
निचलौल। थाना क्षेत्र के बैदौली गांव में रविवार को वन विभाग और निजी भूमि पर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सड़क निर्माण का कार्य रोक दिया। इससे कुछ लोग आक्रोशित हो उए। लेकिन पुलिस बल के आगे उनकी नहीं चल सका। वन विभाग की टीम हिदायत देकर लौट आई।
निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा की सूचना मिली की जंगल से सटे बैदौली गांव में ग्राम पंचायत की ओर से सरकारी रकम खर्च कर निजी हिस्से के साथ ही वन विभाग की 20 फीट चौड़ी भूमि पर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसका विभाग की ओर से कोई एनओसी नहीं लिया गया है। वहीं उक्त सूचना के बाद राजस्व और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच वन विभाग की भूमि पर हो रहे इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य रोक दिया गया। इतना ही नहीं मौके पर यह भी देखा की जिम्मेदार विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन को निजी भूमि पर खर्च कर दुरुपयोग कर रहे है।
सड़क का निर्माण कार्य रुकते ही मौके पर मौजूद कुछ लोग आक्रोशित हो उठे। टीम के साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस बल की सख्ती के आगे वह मकसद में असफल हो गए। मामले में जिम्मेदारों को भूमि पैमाइस होने तक निर्माण रोकने के लिए हिदायत दी गई है। वहीं ग्राम विकास अधिकारी वेंकटेश्वर पटेल ने कहा की निर्माणाधीन सड़क का मौके पर पहुंच निरीक्षण किया गया है। 100 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अभी निर्माण कार्य का कोई मानक लागत तय नहीं हुआ है। अगर सड़क का निर्माण कार्य वन विभाग और कुछ निजी हिस्से की भूमि में कराया जा रहा है तो उसे रोक दिया जाएगा।