40 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ आरोग्य मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शासन की ओर को कोविड गाइडलाइन का पालन करने के लिए निर्देश दिए हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। कागजों में नियमों का पालन करने का कालम अच्छी तरह भरा जाता है, लेकिन हकीकत कुछ और है।
आरोग्य मेले में कोई डॉक्टर, स्टाफ या मरीज मास्क तक का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अर्वन में आरोग्य मेले की पड़ताल की गई तो यहां डॉक्टर मरीज की जांच कर रहीं थीं। बगल में कुछ स्टाफ नर्स खड़ी थीं। किसी के चेहरे पर मास्क नहीं दिखाई दिया। मां को दिखने आए दिलीप भी मास्क नहीं लगाए थे। किसी टेबल पर सैनिटाइजर नहीं दिखाई दिया।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने परतावल ब्लॉक के श्यामदेउरवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया की यहां किसी स्टाफ ने मास्क नहीं पहन रखा था। उन्होंने बताया कि हम भी मास्क नहीं पहने थे। आगे से निरीक्षण के समय कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 1433 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिलाकर कुल 31 आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया गया है।