फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, ठंड व गलन से लोग बेहाल

विज्ञापन
्फरेंदा मार्ग पर छाया रहा कोहरा। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, ठंड व गलन से लोग बेहाल
विज्ञापन

दोपहर में धूप निकलने से लोगों को मिली राहत
फरेंदा (महराजगंज)। पिछले कुछ दिनों से कोहरे की चादर से पूरा क्षेत्र ढंका हुआ है। सुबह से लेकर दोपहर तक कोहरा छाया रहता है। शुक्रवार की सुबह भी कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब एक बजे धूप निकलने पर लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। वहीं ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। धूप निकलने से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की, लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ने से परेशान रहे। रात होते ही लोगों का ठंड से हाल बेहाल हो जाता है। शाम सात बजे तक बाजार में सन्नाटा पसर जाता है। रेलवे स्टेशन के पीछे अलाव ही यात्रियों का एक मात्र सहारा है। आलू व अन्य सब्जियों पर पाला का डर किसानों को सता रहा है। लेहड़ा के किसान राम कृपाल ने बताया कि शीतलहर व पाला पड़ने से पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, आलू समेत अन्य फसलों पर असर पड़ सकता है। किसान बेचू ने बताया कि ठंड को देखते हुए सब्जियाें को समय से पहले ही तोड़कर बाजार में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें