फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोहरे ने बढ़ाई दुश्वारी... ट्रेनें निरस्त, भटक रहे यात्री

Mon, 08 Jan 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
नौतनवां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए जाते यात्री।
विज्ञापन
महराजगंज। ठंड बढ़ गई है। कोहरे का प्रभाव ज्यादा होने के कारण कई ट्रेनें निरस्त हो गई हैं। नौतनवा रूट पर दो पैसेंजर ट्रेनें तो सिसवा रूट पर एक पैसेंजर व बापूधाम एक्सप्रेस निरस्त होने से यात्री परेशान हैं जो ट्रेनें आ रहीं हैं उसमें भी भीड़ हो रही है। इससे यात्री बस से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। नौतनवा से गोरखपुर का सफर ट्रेन से करने पर 45 रुपये लगते हैं, लेकिन बस से 140 रुपये देने पड़ रहे हैं। स्टेशन से रोजाना करीब 1000 से अधिक लोग सफर करते हैं। यही हाल सिसवा रेलवे स्टेशन का भी है, यहां से भी करीब 500 से अधिक यात्री रोजाना सफर करते हैं।
विज्ञापन

रविवार को नौतनवा रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेन के लिए परेशान रहे। गोरखपुर जाने के लिए यात्रियों को ट्रेन नहीं मिली तो बस से रवाना हुए। स्टेशन पर मिले रत्नेश प्रसाद ने बताया कि नेपाल इलाज कराने गया था। गोरखपुर जाना है। ट्रेन नहीं मिल रही है। बस से ज्यादा किराया देकर घर जाना पड़ेगा। इसी तरह से ध्यानचंद विश्वकर्मा ने बताया कि दिल्ली जाना है, लेकिन ट्रेन नहीं मिली तो अब बस से जाना पड़ेगा।
रविवार सुबह 6:05 बजे गोरखपुर जाने वाली सवारी गाड़ी के बाद 11:15 बजे दुर्ग एक्सप्रेस रवाना हुई। उसके बाद से गोरखपुर के लिए कोई ट्रेन नहीं है। नौतनवा रेलवे स्टेशन से गोरखपुर समेत अन्य जगहों पर यात्रा करने के लिए सुबह 6:05 बजे 05378 सवारी गाड़ी नौतनवा से गोरखपुर के लिए जाती है। उसके बाद सप्ताह में छह दिन सोमवार से शनिवार तक 15106 इंटरसिटी एक्सप्रेस दोपहर बाद तीन बजे नौतनवा से छपरा के लिए प्रस्थान करती है। उसके बाद शाम 6:55 बजे 05472 सवारी गाड़ी नौतनवा से गोरखपुर जाती है।
विज्ञापन

18202 दुर्ग एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन शुक्र, शनि व रवि को दुर्ग के लिए जाती है। इन ट्रेनों के अलावा बीच में कोई ट्रेन न होने से यात्रियों को काफी समस्या हो रही है। सिसवा रेलवे स्टेशन पर भी बापूधाम निरस्त होने से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें