फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बारिश के दौरान कार में एफएम पर गाने का शौक फरमाएंगे तो बिजली का झटका खा जाएंगे

Sat, 01 Jul 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की हिदायत, सचेत रहने के लिए एप डाउनलोड करें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। कार में बैठकर एफएम रेडियो पर गाने सुनने का शौक है तो बारिश में इस पर काबू रखें, वरना बिजली गिरी तो बड़ा झटका खाएंगे या जान से जाएंगे। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में बिजली के कड़कने और गिरने की घटनाएं होती रहती हैं। आपदा प्रबंध प्राधिकरण का कहना है कि बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े होने से भी बचें।

विशेषज्ञों के मुताबिक आसमान में विपरीत ऊर्जा के बादल उड़ते रहते हैं। इनके आपस में टकराने से बिजली पैदा होकर गिरती है। इसकी चपेट में आने से लोगों की झुलसकर जान तक चली जाती है और हार्ट अटैक होने की आशंका रहती है। इससे शारीरिक अपंगता का खतरा होता है।
विज्ञापन

घर पर बिजली गिरने से बचाव के लिए आघात यंत्र लगवाना चाहिए। यह एक प्रकार का एंटीना है, जो बिजली गिरने के समय अर्थिंग रोकने का काम करता है। इससे बिजली गिरने पर वह जमीन में प्रवेश कर जाएगा। आपदा प्रबंध प्राधिकरण की ओर से लोगों को बिजली गिरने से बचाव को लेकर सजग किया जा रहा है। सावधानियां बरत कर लोग जिंदगी के खतरे से बच सकते हैं। बिजली कड़कने और चमकने के दौरान रेडियो बंद रखकर कार की सवार की जाती है। जागरुकता अपना कर हर कोई सुरक्षित रह सकता है।

...

यह बरतें सावधानी

मौसम खराब होने पर बिजली चमकने की दशा में कार का रेडियो बंद कर दें। घर में रखे टीवी, रेडियो, कंप्यूटर सहित अन्य उपकरण को बंद कर दें। इस दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग करने से बचें। नगे पांव फर्श या जमीन पर न खड़े हों। बिजली चमकने पर घर के भीतर रहें। पेड़ के नीचे या खुले मैदान में जाने से बचें। खुले मैदान में होने पर किसी भवन में छिपने की कोशिश करना चाहिए।
विज्ञापन


...

कोट
बारिश के दौरान बिजली गिरने की आशंका ज्यादा रहती है। सचेत रहने के लिए एप डाउनलोड कर ले। सुरक्षा का उपाय अपनाकर बचाव किया जा सकता है। कार चलाने के दौरान एफएम बंद कर लें।

-कैलाश पांडेय, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें