खनुआ (महराजगंज)।
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कुनसेरवा चौराहे पर एसएसटी टीम ने चार पहिया वाहन से भारतीय रुपये बरामद कर पुलिस को सौंप दिया है। नायब तहसीलदार नौतनवा सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुनसेरवा चौराहे पर जांच चल रही थी। सोनौली की तरफ से चार पहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई तो सलेमपुर जिला देवरिया निवासी विकास मिश्रा व जावेद के पास से 184500 लाख रुपये बरामद हुए। अग्रिम कार्रवाई के लिए बरामद भारतीय रुपये व युवक को सोनौली पुलिस को सौंप दिया गया। संवाद