फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मौसम में उतार-चढ़ाव बिगाड़ रही लोगों की सेहत

Sun, 28 May 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए डॉक्टर के केबिन के बाहर खड़े मरीज।संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम में उतार-चढ़ाव से लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल के पर्ची काउंटर पर मरीजों की भीड़ देखी गई। दिन और रात के तापमान में अंतर होने की वजह से सर्दी, जुकाम, खासी, उल्टी, पेट दर्द, स्किन, एलर्जी, शुगर और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इन दिनों जिला अस्पताल में रोज 700 से अधिक मरीज इलाज कराने आ रहे हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि तापमान के उतार-चढ़ाव में जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार कर सकती है। लिहाजा बच्चों को गुनगुना पानी का सेवन कराएं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि मौसम के अचानक बदलाव के कारण लोग बुखार, सर्दी, खांसी से पीड़ित हो रहे हैं। बच्चे इंफेक्शन के शिकार हो रहे हैं। ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज वायरल फीवर, डायरिया, मौसमी संक्रमण के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें