फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चार सीएचसी में बढ़ा बेड़, अड्डा सीएचसी होगी पीपीपी मोड पर

Mon, 11 Mar 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक-एक बेड भी बढ़ गए हैं। आने वाले दिनों में सुविधाओं का और विस्तार होगा। वहीं दूसरी ओर अड्डा बाजार सीएचसी को संचालित करने के लिए प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप मोड पर देने की तैयारी है। शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। ट्राॅमा सेंटर पर भी पूरे संसाधन उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा में एक-एक बेड बढ़ाए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवा में भी एक बेड बढ़ा है। कार्यदायी संस्था एनपीसीसी की ओर से काम पूरा कर विभाग को हैंडओवर कर दिया गया है। अस्पताल में बेड पूरे होने से भर्ती होने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी। जिले की 30 लाख की आबादी के लिए 14 सीएचसी संचालित हैं। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उप केंद्र भी संचालित हैं।
दूसरी ओर अड्डा बाजार की बंद पड़ी सीएचसी को संचालित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यवस्था की जा रही है। पीपीपी मोड पर देने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वर्तमान में अड्डा बाजार सीएचसी में रखे संसाधन खराब हो रहे हैं। ऑपरेशन थियेटर में जरूरी संसाधन धूल फांक रहे हैं। बरामदें में रखी एक एंबुलेंस खराब हो गई। इसी तरह से अस्पताल में उपलब्ध संसधान बेकार होते जा रहे हैं। क्षेत्र के कतवारू प्रसाद कहते हैं कि अस्पताल संचालित हो जाएगा तो बेहतर रहेगा। कम से कम इलाज के लिए डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें