फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 10 दिन में पांच हजार ग्लूकोज व अन्य ड्रिप की खपत हो चुकी

Mon, 06 May 2024 03:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। केएमसी मेडिकल काॅलेज एंड हास्पिटल की ओपीडी में गर्मी से बीमार पड़े मरीजों की लंबी कतार दिखी। रविवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 1736 मरीज पहुंचे। वहीं, जिले के सीएचसी पर भी मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

इनमें अधिकांश पेट दर्द, सिर दर्द, डायरिया और बुखार से पीड़ित रहे। निजी चिकित्सकों की ओपीडी फुल रही, आंखों में जलन और गले में खराश की समस्या भी गंभीर हो रही है। मेडिकल काॅलेज में डिहाइड्रेशन व डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा होने से 10 दिन में पांच हजार ग्लूकोज व अन्य ड्रिप की खपत हो चुकी है।

मेडिसन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ओमकारनाथ राय ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण) से परेशानी होने लगी है। उनकी ओपीडी में हर दिन 60 से अधिक मरीज ऐसे आ रहे हैं। मरीजों में डिहाइड्रेशन की वजह से हाथ-पैर में ऐंठन व दर्द की परेशानी है। यह स्थिति 10 दिनों से बनी है। इमरजेंसी भी फुल चल रही है।
विज्ञापन

बालरोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी बेड फुल हैं। बच्चों को डायरिया और डिहाइड्रेशन आदि की समस्या है। मरीजों को आवश्यकतानुसार ड्रिप चढ़ाई जा रही है। ऐसे मरीजों को सलाह है कि घर से खाली पेट न निकलें। धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें। अधिक तली-भुनी चीजों का प्रयोग न करें। शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाए, इसलिए कुछ देर में तरल पदार्थ जरूर लेते रहें।
मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. पीपी गुप्ता ने बताया कि भर्ती मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में सुविधाओं का विस्तार होगा। मेडिकल काॅलेज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. देवचंद्र कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। 10 दिन में करीब पांच हजार ग्लूकोज व अन्य ड्रिप की खपत हो चुकी है। सभी विभागों के डॉक्टर अपने कक्ष में समय से सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें