कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के युवक के जमानत पर रिहा होने के बाद गांव के युवकों के साथ बाइक रैली निकालना महंगा पड़ गया है। पुलिस ने युवक को सोशल मीडिया पर गैस सिलिंडर को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में कार्रवाई की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपित अरशद रब्बानी समेत गांव के पांच युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। साथ ही रैली में शामिल बाइकों को सीज कर दिया है। इस संबंध में एसओ कोल्हुई अखिलेश सिंह ने बताया कि 281 बीएनएस के तहत पांच युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कर शांतिभंग की करवाई की गई है। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की रैली या जुलूस निकालने से पहले प्रशासन की अनुमति अवश्य लें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।