फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पांच नेपाली किशोरियों को पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। पुलिस ने बिहार के चंपारण से एक, मधुबनी से तीन और पूर्णिया से एक किशोरी को सुरक्षित रेस्क्यू कर नेपाल रूपनदेही जिले की पुलिस को सौंप दिया। नेपाल पुलिस बच्चियों के परिजनों को संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। शनिवार की रात नौ बजे भारत एवं नेपाल दूतावास की ओर से इंडिया गुड शेफर्ड इंटरनेशनल फाउंडेशन, नेपाल, ऑपर्चुनिटी विलेज नेपाल आरबीसी ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने बिहार से रेस्क्यू की पांच किशोरियों को स्वदेश वापसी में सहायता के लिए अधिकृत किया गया। दूतावास के सहयोग से उन्हें एक वाहन के माध्यम से नेपाल वापस भेजा गया है। शनिवार रात नौ बजे सोनौली पहुंची बच्चियां नेपाल के मोरंग, धनुषा, जनकपुर धाम, सिरसा, रूपनदेही की रहने वाली हैं। सभी लड़कियों को नेपाल पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लेकर भैरहवा चली गई। रूपनदेही जिले के एसपी प्रदीप बहादुर क्षेत्री ने बताया कि बिहार से रेस्क्यू की गई किशोरियों के परिजनों को बुलाया गया है। सभी को उनके परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें