नौतनवा। नौतनवा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो महिलाओं के पास से कच्ची एवं देसी शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव कजरी टोला मुसहरडीह में छापेमारी कर अभियुक्ता कुंती देवी के पास से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई। इसी तरह खैराटी गांव में अभियुक्ता तेरसा देवी के पास से 270 पाउच अवैध देसी शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।