सड़क हादसों में पांच घायल
निचलौल। थाना क्षेत्र में सोमवार को तीन अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक चौक थाना क्षेत्र के पिपरा सोनाड़ी गांव निवासी मुराली (55) पत्नी उषा (52) के साथ निचलौल क्षेत्र के पंचमुखी शिवधाम इटहिया आए थे। जहां से पूजा पाठ कर बाइक से लौट रहे थे। अभी वह घोड़हवा चौक मार्ग स्थित रुदरौली गांव के निकट पहुंचे थे। इसी बीच अनियंत्रित पिकअप के चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
निचलौल ठूठीबारी मार्ग स्थित नवीन मंडी के निकट दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। बाइक सवार विश्वकर्मा प्रजापति (55) एवं उनके बेटे देवीशरण (35) निवासी कुआरीसती घायल हो गए। दोनों का इलाज सीएचसी निचलौल में चल रहा है। बरगदवा थाना क्षेत्र के देवघट्टी गांव निवासी सुनील कसौधन (24) निचलौल ठूठीबारी मार्ग पर हनुमानगंज गांव के पास बाइक अनियंत्रित होने से ट्रॉली में टकरा गई। इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।