नौतनवा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा आराजी महुअवा में सोमवार की शाम दो बाइक आमने-सामने से टकराई गईं। दुर्घटना में कुल पांच लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए आसपास के ही अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। घायलों की पहचान एक बाइक पर सवार साजन उर्फ कल्लू, रवि एवं अप्पू निवासी परसोहिया मोहल्ला कस्बा नौतनवा के रूप में हुई है। जबकि दूसरी बाइक सवारों की पहचान नबीउल्लाह एवं मैनुल्लाह निवासी आराजी महुअवा के रूप में हुई। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।