गाड़ी से सांप निकालते वन्यकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज कलेक्ट्रेट परिसर में खड़े अपर जिलाधिकारी के वाहन के नीचे शुक्रवार को कहीं से सांप आकर फंस गया। जिससे कलेक्ट्रेट परिसर में सनसनी फैल गई। लगभग पांच फीट से अधिक लंबे सांप को निकालने के लिए पुलिस ने वनकर्मियों को सूचित किया। वन सुरक्षा टीम के कर्मी राजेश कुमार, अमर समेत अन्य लोगों ने पहुंचकर सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।