फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 675 बीसी सखी को तैयार करने में खर्च हुए पांच करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
-882 ग्राम पंचायतों में 755 प्रशिक्षित बीसी सखी दे रही है बैंकिंग सेवाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद के 882 ग्राम पंचायतों में 643 बीसी सखी डिवाइस (मशीन) लेकर ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देने का कार्य कर रही है। बीसी सखी को 50 हजार का डिवाइस खरीदने के लिए और छह माह तक चार हजार रुपये मासिक दिया जाता है। अब तक 675 बीसी सखी तैयार करने में पांच करोड़ छह लाख 25 हजार रुपये खर्च हो चुका है।
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को घर पर ही बैंकिंग सुविधा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रशिक्षित बीसी सखी कार्य कर रही है। योजना का उद्देश्य जहां ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सेवा उनके घर पर ही देना है, वहीं क्षेत्र की बेरोजगार महिलाओं को उनके ही क्षेत्र में काम देना भी है। बीसी सखी को विभाग की तरफ से प्रतिमाह चार हजार रुपये छह माह तक और डिवाइस खरीदने के लिए 50 हजार रुपये दिया जाता है। इसके अलावा बैंकों के द्वारा बीसी सखी को कार्य के आधार पर कुछ कमीशन दिया जाता है।
विज्ञापन

विभागीय जानकारी के मुताबिक जनपद में बीसी सखी के लिए अब तक आजीविका मिशन को 1212 आवेदन मिले हैं। इसमें से सत्यापित आवेदन के आधार पर 755 बीसी सखी को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 105 बीसी सखी को प्रशिक्षण दिया जाना बाकी है।
विज्ञापन

-
ब्लाक ग्राम पंचायत डिवाईस के साथ काम कर रही बीसी सखी
बृजमनगंज 65 46
धानी 20 16
घुघली 74 57
लक्ष्मीपुर 96 60
महराजगंज 60 45
मिठौरा 82 59
नौतनवां 97 67
निचलौल 108 95
पनियरा 72 53
परतावल 77 42
फारेंदा 71 54
सिसवां 60 49


ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों घर पर ही बैंकिंग सुविधा देने के लिए बीसी 755 प्रशिक्षित बीसी सखी काम कर रही हैं। 105 बीसी सखी का ट्रेनिंग होना बाकी है। बीसी सखी को 4 हजार रुपया प्रतिमाह (छह माह तक) दिया जाता है और डिवाइस खरीदने के लिए प्रति 50 हजार रुपया दिया जाता है।
-बृजभूषण सिंह, डीसी एनआरएलएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें