नगर पंचायत घुघली का परिणाम सबसे पहले व नगर पालिका महराजगंज का परिणाम सबसे देर में आने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के दस निकायों में से पांच की गणना समेकित विद्यालय पर 72 टेबल पर संपन्न कराई जाएगी। अन्य पांच निकायों की गणना तीन तहसीलों में होगी। मतगणना को बेहतर ढंग से संपन्न कराने की तैयारी जोरों पर है।
जिले के दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सभासद पद की मतगणना शनिवार को सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। इसके लिए प्रशासनिक स्तर से निर्धारित सभी चार मतगणना स्थल पर तैयारियों को तेज कर दिया गया है। धनेवा स्थित समेकित विद्यालय मेें नगर पालिका महराजगंज के साथ ही नगर पंचायत पनियरा, परतावल, चौक व घुघली की गणना होनी है, ऐसे में यहां पर मतगणना के लिए कुल 72 टेबल लगाए गए हैं। इनमें से 36 टेबल अध्यक्ष पद के व 36 सदस्य पद के होंगे। दोनो पदों की गणना एक साथ शुरू होगी।
...
निकायवार इन कक्षों मेंं होगी मतगणना
नगर पालिका महराजगंज- समेकित विद्यालय के कक्ष संख्या पांच में चार टेबल, कक्ष आठ में छह टेबल एवं कक्ष संख्या छह, सात व नौ में आठ-आठ टेबल पर।
नगर पंचायत पनियरा- नगर पंचायत पनियरा की गणना मतगणना कक्ष में 10 टेबल पर होगी।
नगर पंचायत परतावल- नगर पंचायत परतावल की मतगणना कक्ष संख्या 15 व 16 में छह-छह टेबलों पर होगी।
नगर पंचायत चौक बाजार- नगर पंचायत चौक बाजार की मतगणना कक्ष संख्या 13 के छह व कक्ष संख्या 14 के चार टेबलों पर होगी।
नगर पंचायत घुघली- नगर पंचायत घुघली की मतगणना कक्ष संख्या एक में छह टेबल पर होगी।
नगर पंचायत निचलौल- निचलौल तहसील में नायब तहसीलदार कोर्ट के सामने बरामदे में।
नगर पंचायत आनंदनगर- फरेंदा तहसील स्थित उप जिलाधिकारी न्यायालय के सामने बरामदे में। नगर पंचायत बृजमनगंज- फरेंदा तहसील में तहसीलदार न्यायालय के सामने बरामदे में।
नगर पालिका नौतनवां- नौतनवां तहसील में एसडीएम न्यायालय के सामने बरामदे में।
नगर पंचायत सोनौली-नौतनवां तहसील में तहसीलदार कोर्ट के सामने तहसील बरामदे में।
...
मतगणना स्थल पर डटे प्रत्याशियों के समर्थक
समेकित विद्यालय स्थित मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के समर्थक पूरी तरह से डटे हुए हैं। वे गणना स्थल के गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। कोई दिन के उजाले में गणना स्थल के बाहर से गतिविधियों पर ध्यान दे रहा है तो कोई रात के अंधेरे में। सोमवार की रात में नगर पालिका परिषद महराजगंज के सपा प्रत्याशी के पति व समर्थकों की ओर से किए गए विरोध के बाद अब अन्य निकायों के प्रत्याशी समर्थक भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।